फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया बार एग्जाम : 15वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, बीसीआई ने एआईबीई 16वीं परीक्षा स्थगित की

Tue, 30 Mar 2021 10:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XV) के परिणाम घोषित
  • ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XVI ) स्थगित
  • ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XVI ) पंजीकरण की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XV) के परिणाम मंगलवार, 30 मार्च, 2021 को घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 16वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVI) को लेकर अहम फैसला लिया है। AIBE XVI परीक्षा को स्थगित किया गया है और AIBE XVI की पंजीकरण तिथि को 30 अप्रैल, 2021 तक आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, जो उम्मीदवार 15वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले फरवरी, 2021 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XV) की उत्तर कुंजी जारी की थी। 15वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV)  के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार ऑल इंडिया बार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट कर सकते हैं। 

15वीं परीक्षा जनवरी में हुई थी
गौरतलब है कि 15वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) 24 जनवरी, 2021 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1.20 लाख वकीलों ने हिस्सा लिया था। यह  परीक्षा देशभर के 52 शहरों के 154 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। दरअसल, वकील के तौर पर करियर शुरू करने के लिए एआईबीई परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बीसीआई आयोजित कराती है। पहले से रजिस्टर्ड वकील व लॉ स्नातक छात्र अखिल भारतीय बार परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और इसमें पास होने के बाद उनको अदालतों में प्रैक्टिस की मान्यता मिलती है।

16वीं परीक्षा दूसरी बार टली
गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE XVI परीक्षा को पहले 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित किया जाना था। इससे पहले ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) 21 मार्च, 2021 को होने वाली थी, लेकिन इसे टालते हुए 25 अप्रैल, 2021 के लिए निर्धारित किया था, लेकिन अब इसे फिर टाल दिया गया है। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदक उम्मीदवारों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका देते हुए एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया था। 

नया एग्जाम पैटर्न
ऑल इंडिया बार एग्जाम अभी तक ओपन बुक एग्जाम होता था। इसमें उम्मीदवारों को बुक्स या नोट्स साथ ले जाने की अनुमति होती थी। हालांकि, बीसीआई ने इस बार ओपन बुक एग्जाम नहीं कराने का निर्णय किया है। वहीं, एग्जाम पैटर्न को बदल दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया  इस बार ओपन-बुक एलिजिबिलिटी एग्जाम बहुवैकल्पिक फॉर्मेट में नहीं कराएगा। लेकिन इस बार से इस एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। यह फैसला 16वीं बार परीक्षा में ही लागू होने जा रहा है। 

बेयर एक्ट ले जाने की छूट
हालांकि, उम्मीदवारों को बिना नोट्स और कमेंट वाले बेयर एक्ट ले जाने की छूट दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जा चुकी है। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 15वीं भारतीय बार परीक्षा (AIBE-XV) का आयोजन 24 जनवरी, 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को कानून का अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। वे वकील के तौर पर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें AIBE XV उत्तर कुंजी
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com है।
  • यहां आपको होम पेज पर ही ‘AIBE XV रिजल्ट’ का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
  • यहां आप अपने रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें