फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने का मौका: एईईएस में 254 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें किस पद पर कितनी सीट

Fri, 30 Oct 2026 02:01 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 254 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। जानें पदों का ब्योरा, वेतन और आवेदन प्रक्रिया। अधिक जानकारी के लिए नीचे खबर को विस्तार से पढ़ें।
विज्ञापन
AEES Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया है। इसके तहत कुल 254 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी वैकेंसी अभी संभावित हैं। यानी इनकी संख्या आगे बढ़ या घट सकती है। यह भर्ती परमाणु ऊर्जा विभाग के स्कूलों के लिए है।

विज्ञापन

किस पद पर कितनी वैकेंसी हैं?

पद का नाम

कुल पद

टीजीटी (TGT)

102

प्राइमरी टीचर (PRT)

89

पीजीटी (PGT)

27

लाइब्रेरियन

13

संगीत शिक्षक (PRT Music)

10

बालवाटिका शिक्षक

8

प्रिंसिपल

4

वाइस प्रिंसिपल

1

कुल पद

254

 

विषय के अनुसार पीजीटी और टीजीटी के पद

विषय

पदों की संख्या

कॉमर्स

6

गणित

4

अंग्रेजी

3

रसायन विज्ञान

3

भौतिक विज्ञान

3

कंप्यूटर साइंस

3

जीव विज्ञान

2

अर्थशास्त्र

2

इतिहास

1

कुल

27

टीजीटी (TGT) वैकेंसी

विषय

पदों की संख्या

गणित-भौतिक विज्ञान

22

अंग्रेजी

14

शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा

14

रसायन विज्ञान-जीव विज्ञान

13

सामाजिक विज्ञान

11

हिंदी-संस्कृत

9

कंप्यूटर साइंस

8

कला शिक्षा

6

मराठी

1

कुल

102

आवेदन के लिए क्या योग्यता चाहिए?

AEES के शुरुआती नोटिस में उम्र सीमा, पढ़ाई और दूसरी जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। ये जानकारी 2 नवंबर 2026 को आवेदन शुरू होने के साथ आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बीएड और काम का अनुभव मांगा जा सकता है। पीजीटी के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड, जबकि टीजीटी के लिए ग्रेजुएशन, बीएड और सीटीईटी पेपर-2 की जरूरत हो सकती है। पीआरटी के लिए 12वीं के साथ डीएलएड या बीएलएड और सीटीईटी पेपर-1 की योग्यता बताई गई है। ये संभावित योग्यताएं हैं, अंतिम शर्तें आधिकारिक नोटिस से ही तय होंगी।

आवेदन कैसे और कब करना होगा?

उम्मीदवार 2 नवंबर से AEES के ऑनलाइन पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सबसे पहले नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। इसके बाद लॉग इन करके निजी जानकारी, पढ़ाई और अनुभव का ब्योरा भरना होगा। उम्मीदवार को अपनी पसंद का पद और विषय चुनना होगा। फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म की जानकारी जांचकर उसे सबमिट कर दें। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। आवेदन की रसीद डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

AEES के नोटिस के मुताबिक, सभी पदों का वेतन केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स के हिसाब से तय होगा। प्रिंसिपल को पे लेवल-12 और वाइस प्रिंसिपल को लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा। पीजीटी का वेतन लेवल-8, जबकि टीजीटी और लाइब्रेरियन का लेवल-7 होगा। वहीं, पीआरटी, संगीत शिक्षक और बालवाटिका शिक्षक को लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद ग्रुप-ए में रखे गए हैं, जबकि बाकी पद ग्रुप-बी के हैं। भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें