छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या 238 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर एमबीबीएस उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यताप्राप्त समकक्ष उपाधि तथा अन्य योग्यता की मांग की गई है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600-39,100 रुपये और ग्रेड पे के तहत 5,400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
यहां करें आवेदन
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
उपरोक्त सभी पदों आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेद की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड प्राप्त होगा।
यह क्रमांक ही आवेदक का यूजरनेम होगा। इस पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड को नोट कर सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व अतिरिक्त योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर लॉग इन करें।