फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं मिल सकते,CM को इंग्लिश नहीं आती'

Thu, 23 Jan 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'आप मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकते क्योंकि उन्हें इंग्लिश नहीं आती है।' ऐसा सुनने में शायद कुछ अटपटा सा लगे लेकिन जर्मन काउंसलर रैनेर ने जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने उन्हें यही जवाब दिया।
विज्ञापन


कोलकाता में मौजूद जर्मन काउंसलर रैनेर, हेमंत सोरेन से लगभग पिछले कई महीनों से मिलना चाह रहे थे लेकिन वे उन्हें समय नहीं दे रहे थे।

रैनेर ने बहुत कोशिश की लेकिन हर बार उन्हें टाला जाता रहा।

उन्होंने कई चिट्ठियां लिखीं, कई फोन किए लेकिन मुख्यमंत्री आवास से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। रैनेर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह बात करना चाह रहे थे कि जर्मनी की प्राकृतिक संपदाओं की खुदाई के लिए जर्मनी की टेक्नोलॉजी को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री को इंग्लिश नहीं आती

ऐसे ही एक मौके पर जब रैनेर ने फोन किया तो उन्हें जवाब मिला कि मुख्यमंत्री आपसे बात नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इंग्लिश नहीं आती है। जवाब में रैनेर ने हिंदी में बात करना शुरू किया तो मुख्यमंत्री आवास से फोन काट दिया गया।

द टेलिग्राफ के मुताबिक रैनेर झारखंड में व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश करना चाह रहे थे जिसके लिए वे मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे। लेकिन उन्हें इस तरह के रवैए से बेहद हैरानी हुई।
विज्ञापन

अधिकारी रह गए सन्न

उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की खबरें पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है लेकिन कुछ उजले पहलू भी यहां मौजूद हैं।
'मैं जर्मनी के सामने झारखंड की सही और अच्छी तस्वीर रखना चाहता हूं। जर्मनी कई स्तर पर झारखंड की मदद करने के लिए तैयार है।'

इस मामले पर जब द टेलिग्राफ ने हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर से संपर्क किया तो वे पूरा वाकया सुन अवाक रह गए। हिमांशु ने कहा कि मुझे यह सब सुनकर एक झटका लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से झारखंड की एक खराब तस्वीर लोगों तक जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके। इसके बाद 22 जनवरी को जर्मन काउंसल-जनरल रैनेर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की और कहा कि झारखंड एक बेहद आकर्षक जगह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें