फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता केवल वोट की खेती और वोट की रणनीती बनाने में ही व्यस्त रहती हैं'

Sat, 05 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची

सार

  • रघुवर दास का कार्यक्रम
  • ममता सरकार पर हमला
  • आतंक का राज
  • बीजेपी को दें मौका
विज्ञापन
रघुबर दास मुख्यमंत्री झारखंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आतंक का राज है और वहां महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में रात की बात तो दूर महिलाओं का दिन में भी निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


रघुवर दास ने यह बात बंगाल के हुगली जिले में स्थित सिंगूर मठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने कहा ममता सरकार ने मां, मानुष और माटी को लूटने का काम किया है। इतना ही नहीं सिंगूर के किसानों की जमीन भी अब तक वापस नहीं मिल पाई है जिससे किसानों के हालात भी बदतर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ममता की सरकार 50 साल भी रह जाए तो किसानों की स्थिति में परिवर्तन नहीं ला सकती क्योंकि वह केवल वोट की खेती और वोट की रणनीती बनाने में ही व्यस्त रहती हैं। दास ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आग्रह किया कि एक बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें