फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में मां ने नवजात बच्ची को नदी में फेंका; महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी

Wed, 11 Dec 2024 10:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गई थी। वहीं उसने उसे नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन महिला की हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें