फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद सिर काट कर नदी में फेंक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की लटमा नदी में मिली है एक लड़की की सिरकटी लाश। पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक लड़की की लाश बिना कपड़ों के तैर रही थी जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि लड़की का सिर पुलिस को नहीं मिला जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आशंका जता रही है कि कत्ल करने से पहले लड़की के साथ रेप भी किया गया है। डीएसपी निशा मुमरू ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, अभी ये पता लगाना बाकी है कि ये लड़की है कौन।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में छापेमारी की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश जारी है कि लड़की के कातिल कौन हैं? क्या वो एक से ज्यादा हैं?

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया और जांच की कोशिशें कीं लेकिन कुत्ते संभवत: पानी के कारण कुछ खास नहीं कर पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें