झारखंड के पलामू जिले में पति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महिला का पति अमरेश ओरांव 14 जनवरी से लापता था। वह मनातू थाना क्षेत्र अन्तर्गत मकनापुर गांव का निवासी था।
पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि ओरांव के दोस्त राजू बैथा के सुराग के आधार पर अमानत नदी के तट से उसका शव बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकनापुर गांव नदी के नजदीक स्थित है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओरांव के लापता होने के मामले में जांच के दौरान बैथा से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।