फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से घर में नहीं जला था चूल्हा, पति बोला- पत्नी ने भूख से तड़पकर दम तोड़ा

Wed, 06 Nov 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

झारखंड के गिरीडीह में चिलगा पंचायत के चिरुडीह गांव में रहने वाली सावित्री देवी की मंगलवार की सुबह कथित रुप से भूख से तड़पकर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके घर में अनाज का एक दाना तक नहीं था, इस वजह से घर में दो दिन से चूल्हा नहीं जला था। 

विज्ञापन


सवित्री देवी के पति रामेश्वर तुरी का आरोप है कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकार (बीएसओ) को पिछले साल आवेदन किया था। जो अभी तक नहीं बन सका है। जिसके कारण उनके घर में अनाज का एक दाना तक नहीं था।

इधर, मुखिया हनीफ अंसारी का कहना है कि सावित्री की मौत भूख से हुई या किसी बीमारी से इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा। लेकिन जहां तक रामेश्वर का राशन कार्ड बनाने की बात है तो खुद मैंने उसका आवेदन भरकर बीएसओ को दिया था।
विज्ञापन


वहीं बीएसओ राजीव रंजन ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के बावजूद उस क्षेत्र का डीलर परिवार को अनाज देता है। ऐसे में सावित्री की मौत भूख से नहीं हो सकती। वहीं जहां बात रही राशन कार्ड नहीं बनने की, उसकी जांच हम करेंगे।

घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि सावित्री की मौत भूख से हुई है या किसी बीमारी से इस बात का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें