फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Weather: गढ़वा में वज्रपात से पांच लोगों की मौत, मौसम विभाग का आठ जिलों के लिए अलर्ट; जानें हाल

Mon, 19 May 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच गढ़वा जिले से दुखद समाचार मिला है, जहां वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात हो रहा है। मौसम विभाग पहले ही राज्य के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर चुका था, लेकिन इसके बावजूद गढ़वा जिले से दुखद हादसे की खबर आई है। गढ़वा जिले में बुधवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हुए हैं। यह घटना उस समय हुई जब लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


22 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 मई तक झारखंड के कई जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: JSCA अध्यक्ष चुने गए अजय नाथ शाहदेव, टीम अजय के सभी अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी और बचाव के उपाय

बाहर हों तो ध्यान रखें
पेड़ के नीचे न खड़े हों – आकाशीय बिजली ऊंचे स्थानों पर गिरती है।
खुले मैदान, खेत या ऊंची जगहों से दूर रहें।
धातु की वस्तुओं जैसे साइकिल, छाता, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर से दूर रहें।
अगर गाड़ी में हैं तो वहीं रुकें – कार आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है अगर खिड़कियां बंद हों।
पानी से दूर रहें – तालाब, नदी या भीगे खेतों से बाहर निकल जाएं।

घर के अंदर हों तो
बिजली के उपकरण बंद करें और उनके प्लग निकाल दें।
मोबाइल फोन और वायरलेस डिवाइस का सीमित उपयोग करें।
खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों से दूर रहें।

अगर वज्रपात पास में हो
पैरों को आपस में जोड़कर जमीन पर बैठ जाएं।
लेटें नहीं, केवल बैठें और सिर को नीचे की ओर झुकाएं।

सामान्य तैयारी
मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें – रेडियो, मोबाइल ऐप या टीवी के माध्यम से।
गांव या मोहल्ले में अन्य लोगों को भी सतर्क करें।
खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें