फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था शख्स, आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से हुई मौत, नक्सली हमले की आशंका

Mon, 21 Nov 2022 01:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चाईबासा

सार

सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा हाल ही में जिले में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया गया है और माओवादियों ने सुरक्षा बलों को हताहत करने के प्रयास में आईईडी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि यह घटना रविवार को टोंटो इलाके के रेंगराहातु गांव में हुई जब मृतक की पहचान चेतन कोड़ा नाम के एक स्थानीय ग्रामीण के रूप में हुई, जो जलाऊ लकड़ी लेने के लिए पास के जंगल में गया था।

विज्ञापन


अस्पताल में हुई मौत
कोड़ा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा हाल ही में जिले में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया गया है और माओवादियों ने सुरक्षा बलों को हताहत करने के प्रयास में आईईडी लगाया है। पुलिस ने आईईडी विस्फोट को कायराना हरकत करार देते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें