झारखंड की राजधानी रांची में स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को हो रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा हो गया और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।
विज्ञापन
वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर झारखंड कांग्रेस के नेता आलोक दुबे ने कहा है कि यह एक आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, 'यह अंदरूनी मामला है। कार्यकर्ताओं के विचारों में अंतर था। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। ऐसी घटनाएं परिवार में भी होती हैं।'