झारखंड के हजारीबाग जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबंध रखने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों नक्सलियों को जबरन पैसा वसूली से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा कि दोनों नक्सलियों ने ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉरपोरेशन) को धमकी दी थी। दोनों ने ओएनजीसी को धमकाया था कि वह रुपये दें अन्यथा उन्हें काम करने नहीं दिया जाएगा और उनके कर्मचारियों की हत्या कर दी जाएगी।
दोनों पीएलएफआई कार्यकर्ताओं ने अपराध स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ओएनजीसी और अन्य संगठनों को जबरन पैसे वसूलने के लिए धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर समेत 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।