फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची से 38 किलोमीटर दूर बदमाशों ने की ग्राम प्रधान समेत दो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Oct 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार की रात मुर्हू इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची से करीब 38 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रुबुआ बीरदी के 55 वर्षीय प्रधान सोमा मुंडा और 38 वर्षीय  जेम्स पार्टी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार की रात मुर्हू इलाके में हुई। 

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारीने बताया कि हत्यारों की पहचान और घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


झारखंड के गांव में झुलसी बच्ची की मौत
इस बीच दुमका जिले में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन महीने की एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर पलासी गांव की है, जब बच्चा झोपड़ी में अकेला था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता बाहर दैनिक गतिविधियों में व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें