फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गोमो-कोडरमा लाइन पर ओवरहेड तार टूटने पर ट्रेन ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, दो यात्रियों की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

धनबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि बिजली की आपूर्ति अचानक बंद होने पर ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को ओवरहेड बिजली का तार टूटने के कारण दिल्ली जा रही एक ट्रेन के अचानक झटके से रुक जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकार दी। सूचना पाकर धनबाद रेल मंडल प्रबंधक केके सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर 12.05 बजे गोमो और कोडरमा रेलवे स्टेशनों के बीच परसाबाद के पास हुई। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने ओवरहेड तार गिरने के बाद ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इस कारण झटका लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई।

धनबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने कहा कि बिजली की आपूर्ति अचानक बंद होने पर ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया और झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोडरमा-गोमो खंड में दुर्घटना के बाद चार घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में  धनबाद रेलवे डिवीजन के तहत ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को डीजल इंजन से गोमो लाया गया और फिर इलेक्ट्रिक इंजन से दिल्ली रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें