फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए

Wed, 29 Jan 2025 12:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)

सार

कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चौथे ने बताया, 'सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब छह बज कर 35 मिनट के आसपास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में बुधवार तड़के हुई।

विज्ञापन

कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चौथे ने बताया, 'सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब छह बज कर 35 मिनट के आसपास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। तलाशी अभियान के दौरान एक महिला समेत दो शव बरामद किए गए।'
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो इंसास राइफल भी बरामद की गई हैं। इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें