फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लातेहार में दो खूंखार माओवादी ढेर, दोनों पर 5 से 10 लाख का था इनाम; एक अन्य को जिंदा किया गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

सुरक्षा बलों ने शनिवार को झारखंड के लातेहार जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार सदस्यों को मार गिराया। इनमें से एक पर 10 लाख रुपये और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मार गिराए गए। मरने वालों में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी शामिल है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लातेहार पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादी से अलग हुए झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के प्रमुख लोहरा और उसके सहयोगी को ढेर कर दिया गया। 

विज्ञापन


पप्पू लोहारा और प्रभात गंझू को मार गिराया
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार जिले में 10 लाख रुपये के इनाम वाले पप्पू लोहारा और 5 लाख रुपये के इनाम वाले प्रभात गंझू को मार गिराया। उन्होंने बताया कि दोनों ही झारखंड जन मुक्ति परिषद के खूंखार नक्सली संगठन के नेता थे। समूह का एक अन्य खूंखार सदस्य घायल भी हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है। 

जंगल में होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई
पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


दोनों ओर से जमकर हुई गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि जैसे ही माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा, उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। लोहरा और जेजेएमपी के एक अन्य सदस्य मुठभेड़ में मारे गए। उसकी पहचान प्रभात गंझू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें