फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : मुठभेड़ में दो लाख का इनामी उग्रवादी ढेर 

Sat, 24 Nov 2018 06:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिमडेगा
विज्ञापन
militant
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा में शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर को ढेर कर दिया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को पीएलएफआई के जोनल कमांडर विजय डांग के कोलेबिरा के निकट झापला जंगलों में होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने जब इलाके की घेराबंदी की तो, उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विजय डांग मारा गया। वहीं, उसके पांच से सात साथी जंगल में भाग गए। दोनों ओर से करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को स्वदेशी बंदूक, .303 के कारतूस, एके-47 के दो शेल्स और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। डांग भाजपा नेता मनोज नागेसिया की हत्या समेत 22 मामलों में शामिल था। ओडिशा पुलिस को भी उसकी तलाश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें