फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamshedpur Firing: जमशेदपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस गश्ती दल पर की गोलीबारी, कांस्टेबल समेत दो की मौत

Sat, 09 Dec 2023 05:00 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

अधिकारियों ने बताया कि एक मोबाइल पुलिस गश्ती दल ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी गोलियां चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी रामदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस कांस्टेबल रामदेव महतो समेत दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों ने सबसे पहले बीच सड़क सज्जाद नामक व्यक्ति पर गोली चलाई। एक मोबाइल पुलिस गश्ती दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी गोलियां चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी रामदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मी ने अपराधियों का पीछा किया और एक हमलावर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घायल सज्जाद और महतो को तत्काल टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सज्जाद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग में मारा गया सज्जाद भी अपराध की दुनिया से जुड़ा था और वह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें