फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dumka Road Accident: दुमका में तीन मोटरसाइकिल आपस में टकराईं, दो की मौत, पांच अन्य घायल

Sun, 03 Dec 2023 12:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

जरमुंडी के एसडीपीओ आमोद नारायण सिंह ने कहा, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।  
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम को तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी रांची से लगभग 325 किलोमीटर दूर रामगढ़ के ठाडीहाट गांव में हुई, जब एक ट्रक को ओवरटेक करते समय एक मोटरसाइकिल दूसरे दोपहिया वाहन से टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रही एक तीसरी मोटरसाइकिल ने अन्य दो से टकरा गई।

विज्ञापन


जरमुंडी उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आमोद नारायण सिंह ने कहा, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान राजेंद्र गिरी (35) और किसन राय (30) के रूप में की गई।

15 श्रमिकों को एक करोड़ की विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित बचाए गए प्रदेश के 15 श्रमिकों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रमिकों को एक करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए। इससे पहले, घर वापसी पर श्रमिकों का शुक्रवार को यहां राजधानी में भव्य स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को यह भी आश्वासन दिया कि वह उनके रोजगार और उन्हें दी जाने वाली योजनाओं की निगरानी स्वयं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें