फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में हादसा: कार के डैम में गिरने से जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन की मौत, एक अभी भी लापता; तलाश में पुलिस

Sat, 15 Nov 2025 09:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के रांची में हाटिया डैम में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। जमशेदपुर से आ रही कार में चार लोग थे, जिसमें ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड डूबकर मरे। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक,  जमशेदपुर से आ रही एक कार हाटिया डैम में गिर गई। कार में कुल चार लोग थे, जिसमें कार के ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड की डूबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। 

मामले में हाटिया थाना के डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई और डैम में गिर गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा रात के समय हुआ और कार में सवार लोग जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Perum Pidugu: तमिलनाडु की केंद्र से अपील- तमिल राजा 'पेरुम पिडुगु' मुथरायर के सम्मान में जारी करें डाक टिकट
विज्ञापन


लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस
ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए अभियान जारी है। साथ ही मामले में डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि हादसे वाली जगह के पास सावधानी बरतें और पुलिस की मदद करें। यह हादसा रांची में सड़क सुरक्षा और जल निकायों के पास वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत को फिर से सामने लाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar Chunav 2025: प्रमंडलवार कितने बदले नतीजे, कहां हुआ महागठबंधन का सूपड़ा साफ; एनडीए का क्या हाल?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें