फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की खातिर मानवता को किया शर्मसार

Fri, 11 Oct 2013 08:13 PM IST
एजेंसी/कोडरमा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि आज के जमाने में किसी की जान प्याज से ज्यादा सस्ती हो गई है।
विज्ञापन


तभी तो झारखंड में गांववालों ने संवेदनहीनता की हद पार करते हुए एक घायल को बचाने के बजाय पास ही में पलटे ट्रक से प्याज लूटना ज्यादा सही समझा।

हुआ यह कि कोडरमा के लखीबाघ गांव के पास बृहस्पतिवार को यहां से गुजर रहा प्याज से लदा एक ट्रक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलट गया।

इससे ऑटो रिक्शा में बैठा एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने वहां पहुंचे गांववालों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। मगर ग्रामीणों ने उसे तड़पता छोड़ ट्रक में भरे प्याज को लूट लिया और भाग गए।

खून ज्यादा बह जाने की वजह से यात्री ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें