फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गुमला में प्रेम कहानी का दुखद अंत, फोन पर कहासुनी के बाद छात्रा और बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 13 Sep 2025 09:53 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गुमला

सार

Gumla News: गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। फोन पर हुई कहासुनी के बाद नाबालिग प्रेमी युगल ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने अलग-अलग घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला आया है। गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक नाबालिग छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने अलग-अलग घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय अंतरा कुमारी अपने घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी
उसी दौरान उसका प्रेमी, 17 वर्षीय पवन कुमार (10वीं का छात्र, नवागढ़ सेरका गांव निवासी) ने उसे फोन किया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से और आक्रोश में पहले छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। इसकी खबर मिलते ही पवन ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: एनडीए सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- अब 'खटारा सरकार' के रिटायरमेंट के दिन आ गए...

दोनों पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे
दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे। सिविल सर्जन एस.एन. चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अक्सर तनाव और अवसाद के कारण होती हैं। कम उम्र के लड़के-लड़कियां इसका ज्यादा शिकार हो रहे हैं, इसलिए जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घटना के बाद गुमला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : राजधानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लालू पर जमकर बरसे; कहा-एक दौर था अपहरण का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें