झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबकर मौत हो गई। ये हादसा दराइकेला पंचायत के एक नाले में हुआ, जहां सभी युवक गहरे पानी में चले गए थे। पुलिस ने शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह दुखद घटना अमदा पुलिस आउटपोस्ट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दराइकेला पंचायत में स्थित एक नाले (दराइकेला नाला) में घटी।
विज्ञापन
सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सभी युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।