फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhad: झारखंड के चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

Mon, 17 Mar 2025 01:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)

सार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चाईबासा जिले में एक मकान के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने संबंधित अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लग गई। चार मासूम इसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलस जाने की वजह उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें