फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: धनबाद में जहरीली गैस का रिसाव, कई बीमार, इलाके में अफरा-तफरी

Wed, 03 Dec 2025 10:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र की राजपूत बस्ती में बुधवार को जहरीली गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव से कई लोग उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने से गिर पड़े।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नबाद जिले के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र स्थित राजपूत बस्ती में बुधवार को अचानक जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस का प्रभाव बढ़ते ही कई लोगों ने उल्टी, सिरदर्द और चक्कर जैसी गंभीर शिकायतें शुरू कर दीं। कुछ लोग वहीं बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे और तुरंत इसकी सूचना केन्दुआडीह थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जानकारी धनबाद स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया। कुछ लोग निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराए गए हैं, जहां उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर माइक से घोषणा कर लोगों से अपील की कि क्षेत्र में जहरीली गैस का रिसाव अधिक है, इसलिए यह इलाका आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग सड़क हादसा:  स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी, तीन लोगों की मौके मौत; छह घायल इलाज जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्टहाउस से रिसाव की आशंका

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक गैस रिसाव कुसुंडा एरिया-6 के गेस्टहाउस से होने की आशंका है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। वहीं केन्दुआडीह थाना के पास आधा दर्जन से अधिक एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग भयभीत होकर अपने परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गैस रिसाव को रोकने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें