फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चतरा जिले में 50 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 09 Jan 2021 12:37 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चतरा
विज्ञापन
Sexual Assault
विज्ञापन

झारखंड में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और पीड़िता को गंभीर चोट पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


चतरा में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ झा ने बताया कि यह घटना हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11 बजे हुई। इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाना में दर्ज करायी गयी।

रिषभ झा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराते ही तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


झा ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें