फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस से मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर, दो एके-47 राइफल बरामद

Thu, 18 Jul 2019 09:15 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,झारखंड
विज्ञापन
नक्सली ढेर ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
गुरुवार को झारखंड के लोहरदगा जिले के जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए। यह मुठभेड़ लातेहार जिले से लगने वाली सहेदा पट वन क्षेत्र में हुई ।
विज्ञापन


लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिये गए हैं । अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने मौके से दो ए के 47 राइफल भी बरामद किए हैं। 


बताया जा रहा है कि जवान  खोज अभियान चला रहे थे इसी दौरान जेजेएमपी नक्सली संगठन के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर तीनो नक्सलियों को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें