फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sat, 12 Dec 2020 06:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सिमडेगा (झारखंड)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने बताया कि उग्रवादियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। उग्रवादियों के पास से देशी लोडेड पिस्तौल, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें दस्ता सदस्य नित्मोन कोंगाड़ी, विल्सन कंडुलना तथा बरजोटोली कनारोंवा निवासी मुकुल समद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी नित्मोन कोंगाड़ी उर्फ मोटा पूर्व में पुलिस दल पर हमले की कुछ घटनाओं में संलिप्त था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें