झारखंड में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन सदस्यों को रामगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और पांच सदस्य अभी फरार हैं, उनकी तलाश चल रही है। बता दें कि पीएलएफआई भारत में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सशस्त्र शाखा है।