रांची के डोरंडा इलाके में तीन कश्मीरी लोगों की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है सड़क पर खड़े एक रिक्शा हटाने को लेकर कश्मीरी लोगों और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ। देखते ही देखते बहस मारपीट में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।