फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने ले ली अपने तीन साथियों की जान

Thu, 10 Apr 2014 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के गुमला में RIB के एक जवान ने अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला बुधवार रात का है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक कांस्टेबल विकास तिवारी की अपने साथियों के साथ किसी बात पर बहस हो गई। गुस्साए विकास ने अपनी रायफल से तीनों को गोली मार दी।

मरने वाले पुलिसवालों के नाम रतन कुमार, शंभू कुमार और चंदन कुमार बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद विकास मौके से फरार हो गया।

RIB की बटालियन को यहां चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। वारदात की जगह रांची से करीब 130 किसलोमीटर दूर है।

फरार जवान को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं और मामले की जांच भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें