बिहार के महाबोधि मंदिर में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद झारखंड के देवघर एवं बासुकीनाथ बाबा मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
15 दिन बाद ही देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने जा रहा है। झारखंड के खुफिया विभाग ने देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान आतंकवादियों के हमले की आशंका के तहत सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष शाखा की ओर से देवघर के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर कहा गया है कि ज्यादा भीड़ का फायदा उठाते हुए आतंकवादी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
23 जुलाई से शुरू हो रहा है श्रावणी मेला
देवघर और बासुकीनाथ में श्रावणी मेला 23 जुलाई से शुरू हो रहा है, यह मेला 21 अगस्त तक चलेगा। इसी दौरान भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
बढ़ाई गई है मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिर में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।