फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के सामूहिक अवकाश से पढ़ाई प्रभावित

Wed, 19 Dec 2012 11:15 AM IST
देवघर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों की दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। इस अवकाश का मिलाजुला असर दिखा, जहां कुछ स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चली तो कुछ स्कूल बंद भी कर पड़े। विभिन्न शिक्षक संगठन नक्सलियों द्वारा गुमला में दो शिक्षकों की हत्या के विरोध में दो दिन के अवकाश पर चले गये हैं।
विज्ञापन


झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई एवं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई देवघर ने अवकाश के लिए राज्यस्तरीय आह्वान किया था। इनके सदस्य मंगलवार से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई देवघर की कार्य समिति की आपात बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। कार्यसमिति के सदस्यों ने गुमला में शिक्षकों की हत्या की भर्त्सना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी।

सदस्यों ने कहा कि 19 दिसंबर से रांची में आयोजित आमरण-अनशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवघर से शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल रांची जायेगा। इसमें सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी कुछ मांगें रखी हैं। इनमें शिक्षकों से असैनिक कार्य कराना बंद करना, शिक्षकों को मध्याह्न् भोजन से मुक्त करना, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करें और योग्यताधारी शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से ग्रेड-वन पे लागू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें