फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से बेच दी गई 427 एकड़ जमीन

Fri, 10 Jan 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की रीढ़ कही जाने वाली टाटा स्टील एक बार फिर विवादों में है। टाटा स्टील के दो अधिकारियों पर मामला भी दर्ज हुआ है और जांच भी जारी है। विवाद की जड़ में है 427 एकड़ जमीन।
विज्ञापन


झारखंड के कोडरमा में 427 एकड़ जमीन टाटा स्टील को बेची गई। ये जमीन फर्जी कागजों का इस्तेमाल कर बेची गई और इसी कारण बेचने वाले व खरीदने वाले पक्ष आरोपी बनाए गए। कुल 24 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में जिन सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत प्रथम द्रष्ट्या सामने आई है उन पर भी मामला दर्ज किया गया है साथ ही जांच भी की जा रही है।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया और तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कराया गया। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी कई लोग फंस सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें