फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस-4 वाहन का उत्पादन करेगा जमशेदपुर की टाटा मोटर्स कंपनी

Wed, 05 Apr 2017 02:12 PM IST
amarujala.com, Written By- मुकेश झा
विज्ञापन
टाटा मोटर्स, जमशेदपुर - फोटो : ht
विज्ञापन
लगातार चार दिनों तक बंद रहने के बाद झारखंड के जमशेदपुर की टाटा मोटर्स कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी अब BS-4 मॉडल के वाहनों का उत्पादन करेगा। गौरतलब हो कि 1 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट के BS-3 वाहनों के बिक्री और पंजीकरण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश के बाद, कंपनी ने जमशेदपुर यूनिट को बंद करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


कंपनी 31 मार्च और 3 अप्रैल को केवल भारी वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन करता है। शनिवार और रविवार बंद होने के बावजूद भी कंपनी को लगातार चार दिनों तक शट डाउन करना पड़ा

हालांकि, कंपनी ने 30 मार्च को जारी एक नोटिस के माध्यम से अगले आदेश तक लगभग 6000 अस्थायी कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था। जबकि कंपनी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देष के बाद ऐसा किया गया। वहीं, कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और कंपनी के हालिया फैसले के बीच किसी भी संबंध से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें