फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबरेज की पत्नी बोली: शासन के दवाब में पुलिस ने हटाई मर्डर की धारा, सीबीआई जांच की मांग की

Wed, 11 Sep 2019 11:19 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

  • तबरेज अंसारी की पत्नी ने कहा- प्रशासन के दबाव में आरोपियों पर से धारा को हटाया गया
  • पत्नी ने कहा- मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए
  • पुलिस ने आरोपियों पर से धारा 302 को बदलकर धारा 304 कर दिया है
विज्ञापन
तबरेज की पत्नी एस परवीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने तबरेज अंसारी भीड़ हिंसा केस मामले में दायर आरोपपत्र में 10 सितंबर को मर्डर की धारा हटा दी थी। लगभग चार महीने पहले ही तबरेज अंसारी की चोरी के कथित आरोप में भीड़ द्वारा पिटाई की गई था। पिटाई से चार दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने यह धारा खारिज कर दी थी। 

विज्ञापन


जिसके बाद इस मामले को लेकर तबरेज अंसारी की पत्नी एस परवीन का कहा है कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दिया गया था। परवीन ने कहा कि पहले इस मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के प्रभाव में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया गया था। 


अंसारी की पत्नी ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, मैं चाहती हूं कि सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि हमें न्याय मिल सकें। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि कहा था कि अंसारी की दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) से मृत्यु हुई और यह कहा गया है कि यह पूर्व नियोजित हत्या का मामला नहीं है। गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले महीने चार्जशीट में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इससे पहले अंसारी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि 18 जून को धातकीडीह गांव में भीड़ ने अंसारी को एक पोल से बांध दिया, उस पर चोरी का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की। उसे कथित तौर पर जय श्री राम और जय हनुमान बोलने के लिए मजबूर किया। 

उस पर हुए हमले के बाद, अंसारी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चार दिन बाद, उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मारपीट में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें