फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी के बच्चों का कमाल, राख से बनाई बिजली

Wed, 07 Aug 2013 12:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो हर दिन स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी लगती हैं और ढेरों प्रोजेक्ट सामने आते हैं। लेकिन झारखंड के केरली स्कूल में नौंवी क्लास के विद्यार्थियों ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


इन बच्चों ने राख से बिजली पैदा की है। उन्होंने ताया कि अगर इस तकनीक पर लगातार काम किया जाए तो यह बड़े स्तर पर बिजली पैदा करने के भी काम आ सकता है।

इस मॉडल को तैयार किया अनन्या, अविरल और अनुमेहा ने। बच्चों ने बताया कि जब हम एक कंटेनर राख और पानी को मिलाते हैं, तो ऑक्साइड बनता है।

फिर कंटेनर में जिंक और कॉपर का रॉड डालते हैं, तो बिजली पैदा होती है। इस दौरान कई रिएक्शंस होते हैं। अगर लकड़ी की राख हो तो उत्पादन और भी बढ़ सकता है। अगर, इस पर बड़े पैमाने पर काम हो तो बिजली की समस्या खत्म हो सकती है।

दूसरी ओर प्रफुल्ल और मिलन ने भी एक ऐसी तकनीक से बिजली पैदा करने का मॉडल दिखाया, जिसमें अगर लोग पैरों से सर्किट पर प्रेस करें, तो बिजली का उत्पादन होगा।
विज्ञापन


इस तरह के आयोजन से बच्चों के बीच नए-नए आइडिया मिलते हैं। वे जो पढ़ते हैं, उसके प्रैक्टिकल दिखाने का बेहतर मौका मिलता है। इस बार बच्चों ने कई राज्यों की प्रदर्शनी भी लगाई है।
विज्ञापन

राजन वर्गीज, प्राचार्य, केरलि स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें