फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं के छात्र ने किया पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म!

Tue, 30 Jul 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के डिनोबली भूली में एक सातवीं कक्षा के छात्र पर पहली कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


घटना के बारे में तब पता चला जब बच्ची ने घर पहुंचकर मां को अपनी आपबीती सुनाई। आरोपी छात्र को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उसने दुष्कर्म से इनकार किया है।

उसका कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की है।

प्रिसिंपल ने कहा कि बच्ची ने सिर्फ पेट पर मुक्का मारने की शिकायत की थी। अगर बच्ची ने कुछ इस तरह का बताया होता तो वे उसे घर नहीं जाने देते।

स्कूल प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप
बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वह टॉयलेट गई थी। तभी आरोपी छात्र ने उसे कैंची दिख्राकर मार देने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद बच्ची के माता पिता स्कूल पहुंचे और शिकायत की। परिजनों का कहना था कि बच्ची ने स्कूल की एक टीचर से इस मामले की शिकायत की थी।

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है इसलिए उन्होंने बच्ची का इलाज कराना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें