सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और चाईबासा के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर सजल चक्रवर्ती को दोषी करार दिया है। कोर्ट सजा का ऐलान 21 नवंबर को करेगी।
Special CBI Court convicts former chief secretary of Jharkhand Sajal Chakraborty in fodder scam case. Term of sentence to be pronounced on 21st November.
— ANI (@ANI) November 14, 2017
सजल चक्रवर्ती पर आरोप था कि वे चाईबासा के डिप्टी कमिश्नर के पद पर रहते हुए सरकारी कोषागार पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इस वजह से कोषागार से बड़ी राशि निकाली जाती रही।
दरअसल ये पशुपालन घोटाला था क्योंकि मामला सिर्फ चारे का नहीं है। यह घोटाला बिहार सरकार के खजाने से गलत ढंग से पैसे निकालने का है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने राजनीतिक मिलीभगत से कई सालों के दौरान करोड़ों रुपये निकाले।
गौरतलब है 2013 में मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चाईबासा कोषागार से 900 करोड़ के सावर्जनिक फंड में धोखाधड़ी को लेकर दोषी ठहराया गया था। लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया और पांच सालों की सज़ा मिली। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसला के बाद उन्हें सांसद का पद छोड़ना पड़ा था। सजायाफ्ता होने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ पाए। हालाँकि अपनी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर वे राजनीति में सक्रिय हैं।