झारखंड विधानसभा में बुधवार को सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन संबंधी विधेयक पेश किया। हालांकि बहस के दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विधेयक का विपक्ष ने तीखा विरोध किया। यहां तक की कुर्सियां भी फेंकी गई। विपक्षी विधायक विरोध दर्ज करने के लिए टेबल पर चढ़ गए।
विधेयक को लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच मतभेद अब टकराव में बदल गया है। संशोधन विधेयक की प्रतियां भी सदन में फाड़ी गयी। कुर्सियों को भी तोड़ा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में स्पीकर दिनेश उरांव पर कुर्सी फेंकी गयी, जिसमें वे बाल-बाल बच गये।
बताया जा रहा है कि जेएमएम के विधायक पोलिस सोरेन ने मार्शल के साथ हाथापाई की। जेएमएम के दूसरे विधायक शशिभूषण, समद, अमित महतो अनिल मूर्मू और कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने सबसे ज्यादा हंगामा किया। मारपीट और हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
#WATCH Pandemonium in Jharkhand assembly: Opposition members staged a protest against amendment in land laws pertaining to tribal protection pic.twitter.com/SBMrdQQw9x
— ANI (@ANI_news) November 23, 2016