फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था, अब मिला पद्मश्री सम्मान

Tue, 26 Jan 2021 08:47 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Padma Shri Award 2021
विज्ञापन
झारखंड की छुटनी देवी को इस बार पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। इन्हें कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था। 62 साल की छुटनी देवी के नाम के आगे अब भारत का श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री जुड़ गया है। एक समय इन्हें डायन के नाम पर प्रताड़ित किया गया था, बल्कि घर से बेदखल भी कर दिया था। 
विज्ञापन


तब वह आठ माह के बच्चे के साथ पेड़ के नीचे रहीं। पति ने भी साथ छोड़ दिया था। आज वह अपनी जैसी असंख्य महिलाओं की हिम्मत और ताकत बन गई हैं। वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की बिरबांस पंचायत के भोलाडीह गांव में रहती हैं। गांव में ही एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा) के सौजन्य से संचालित पुनर्वास केंद्र चलाती हैं।  

शादी के 16 साल बाद 1995 में एक तांत्रिक के कहने पर उन्हें गांव ने डायन मान लिया गया था। इसके बाद उसे मल खिलाने की कोशिश की थी। पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। जब लोग उसकी हत्या की योजना बना रहे थे, पति को छोड़कर चारों बच्चों के साथ गांव छोड़कर चली गईं। इसके बाद आठ महीने तक जंगल में रहीं। गांव वालों के खिलाफ केस करने गईं, पर पुलिस ने भी मदद नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपनी जैसी पीड़ित 70 महिलाओं का एक संगठन बनाया है, जो इस कलंक  के खिलाफ लड़ रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें