फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maoists Attack: झारखंड में माओवादियों ने छह वाहन, दो ड्रिलिंग मशीनों को किया आग के हवाले; मजदूरों से लूट भी की

Sun, 04 May 2025 01:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार (झारखंड)
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर छह वाहन और दो ड्रिलिंग मशीनें जला दीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंदवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तुरीसत गांव में हुई। बालूमाथ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद रवानी ने बताया कि दो कारों और इतने ही ट्रकों सहित छह वाहनों और दो ड्रिलिंग मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान चलाया जा रहा
उन्होंने कहा, 'मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तलाशी अभियान भी चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक अलग समूह पर संदेह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उस समूह ने ही इस घटना को अंजाम दिया हो। 

माओवादी वेशभूषा में आए थे कुछ लोग
गांव में काम कर रहे मजदूरों ने दावा किया कि माओवादी वेशभूषा में कुछ लोग आए और उनके मोबाइल फोन लूट लिए। एक मजदूर ने बताया कि उन्होंने वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें