'नोट के बदले वोट' मामले में फंसी झामुमो विधायक व पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीता सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी अंतरिम पर गिरफ्तारी रोक लगा दी और झारखंड सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
सीता सोरेन साल 2012 राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ फरवरी में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
सीता सोरेन गिरफ्तारी के डर से तीन महीने से गायब थीं।
उल्लेखनीय है की झारखंड में हुए 2010 और 2012 के राज्यसभा चुनाव में हुई हॉर्स ट्रेडिंग के मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
सीता सोरेन पर सीबीआई के गवाह और अपने पूर्व चपड़ासी विकास पांडेय उर्फ संटी पांडेय का अपहरण करने और मारपीट करने का भी आरोप है।