झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देना जारी रखेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आम आदमी को नुकसान पहुंचाने वाली केंद्र की नीतियों का विरोध करते रहेंगे। सोरेन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से सब्सिडीयुक्त तीन और गैस सिलेंडर लोगों को देने के बारे में बात करेंगे।