Shibu Soren Death: राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महानायक शिबू सोरेन के निधन के शोक में राजधानी रांची के अधिकांश स्कूलों ने पांच अगस्त को अवकाश घोषित किया है। कई स्कूलों में जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, कक्षाएं स्थगित कर दी गईं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
रांची सहित कई जिलों के डीसी कार्यालयों में शोक सभाएं आयोजित की गईं। रांची समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की। शिबू सोरेन की राजनीतिक और सामाजिक विरासत झारखंड के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।