धनबाद के एतवारी नगर में एक आवसा पर पुलिस छापेमारी में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।
पुलिस ने इस छोपेमारी में पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक मनोज साव और ग्राहक सोनू बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को घर से आठ हजार रुपए नकद, कंडोम, डायरियां, सिगरेट और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
दो माह से चल रहा था रैकेट
पुलिस को स्थानीय लोगों से वहां पर दो माह से सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पिछले कई दिनों से कोशिश कर रही थी।
मंगलवार को पांचों युवतियां एक साथ आवास में आयी हुई थीं। इसी बीच पुलिस ने वहां छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया।
केंदुआडीह का सोनू बनर्जी नामक युवक भी उसी कमरे में लड़कियों के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक मनोज साव को भी गिरफ्तार किया है।
हालांकि मकान मालिक में सेक्स रैकेट संचालन में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
बताया था बीमा एजेंट
जांच में पता चला है कि चिरकुंडा लायकडीह की एक युवती ने यह कमरा तीन हजार रुपए मासिक किराए पर लिया था। युवती खुद को एक निजी कंपनी का बीमा एजेंट बताती है।
उस युवती के नेटवर्क में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलगर्ल हैं। साथ ही कुछ दलाल भी हैं। पुलिस उन दलालों को खोज रही है।
पुलिस को पांचों युवतियों से पांच डायरियां भी मिली हैं। इन डायरियों में कई नाम, पते और मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसमें कुछ बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।