फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः जामताड़ा में खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, कई दबीं

Mon, 05 Oct 2020 07:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जामताड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड में मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है, वहीं कई महिलाओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही हैं। घटना सोमवार को तब हुई जब महिलाएं सफेद मिट्टी की खुदाई के लिए टीला के पास गई थी और इसी दौरान अचानक से टीला ढह गया जिसमें दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन से पांच महिलाओं के इस टीले में अभी भी दबे होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जामताड़ा के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि जिले के नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी पंचायत में मिरगापहाड़ी के आसपास के गांवों की कुछ महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया जिसके अंदर छह से आठ महिलाएं दब गईं।

उपायुक्त ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर टीले की खुदाई कराई, जिसमें से तीन महिलाओं को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया। उन्हें नजदीक के जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें