झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहरवा रेलवे यार्ड में गुरुवार को पत्थर से लदी एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही रेल संचालन पर इसका कोई असर पड़ा।
झारखंड के साहेबगंज जिले स्थित बरहरवा रेलवे यार्ड में पत्थर से लदी एक मालगाड़ी के कई डिब्बे गुरुवार को पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पूर्वी रेलवे के तहत आने वाले इस यार्ड में हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कौशिक मित्रा ने बताया, "यह दुर्घटना यार्ड क्षेत्र में हुई है। कुछ डिब्बे पलट गए हैं, लेकिन ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।" रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।