फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नक्सलियों की नापाक साजिश, IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजे गए

Sun, 14 Dec 2025 07:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के दो जवान अलख दास और नारायण दास घायल हो गए।
विज्ञापन
सारंडा में नक्सलियों की नापाक साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से एक बार फिर नक्सली हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों की पहचान अलख दास और नारायण दास के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंडा जंगल के बालिवा क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों जवान घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने आईईडी विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों का इलाज रांची स्थित राज अस्पताल में किया जाएगा।

आईईडी विस्फोट के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है। नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की दूसरी घटना को रोका जा सके और नक्सलियों पर निर्णायक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें